पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
UPSC Civil Services: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार वर्ष 2021 से सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के बीच कोविड 19 से प्रभावित सिविल सेवा अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त मौका देने के प्रस्ताव पर लगातार बाचतीच चल रही है।
Centre tells Supreme Court that a proposal to give an extra chance to civil service aspirants affected by #COVID19 is under active consideration by the government and Union Public Service Commission (UPSC) pic.twitter.com/AnBEL5tI5G
— ANI (@ANI) December 18, 2020
याचिका में कहा गया था कि एक्स्ट्रा अटेंप्ट का यह मौका कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए सिर्फ एक बार के लिए दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस बार परीक्षा देने वाले बहुत से अभ्यर्थी अगले साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर जाएंगे। आयु संबंधी नियमों के मुताबिक वह 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
04 अक्टूबर को आयोजित हुई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह वैश्विक महामारी के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले उन लोगों को एक और मौका देने पर विचार करे, जिनके पास यूपीएससी परीक्षा देने का इस साल आखिरी अवसर है। कोर्ट ने 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को 2021 की परीक्षा के साथ आयोजित कराने के आग्रह वाली याचिका खारिज कर दी थी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।


0 Comments