UPLA Recruitment 2021: यूपी विधानसभा सचिवालय में कई...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के पास खास मौका है। यहां सचिवालय में समूह ख और समूह ग के तहत कुल 87 पदों पर भर्ती निकली है। इसे लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uplegisassemblyrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे ही दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी आवेदन किया जा सकता है।

jobs, upla recruitment 2021, up legislative assembly recruitment 2021, up vidhan sabha recruitment 2021, jobs news in hindi, sarkari naukri 2020, sarkari naukari, uttar pradesh, सरकारी नौकरी 2020, नौकरियां, उत्तर प्रदेश, यूपीएलए, यूपीएलए भर्ती 2020

आवेदन करने की प्रक्रिया अभी जारी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जनवरी, 2021 है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आवेदन करने के बाद शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 7 जनवरी, 2021 है। एक से अधिक पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन फॉर्म और आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 950 रुपये है।

भर्ती विवरण-

  • सहायक समीक्षा अधिकारी- 53 पद
  • व्यवस्थापक- 1 पद
  • शोध एवं संदर्भ सहायक- 1 पद
  • सूचीकार- 1 पद
  • सुरक्षा सहायक (पुरुष)- 10 पद
  • सुरक्षा सहायक (महिला)- 1 पद
  • संपादक- 1 पद
  • प्रतिवेदक- 4 पद
  • समीक्षा अधिकारी- 13 पद
  • अपर निजी सचिव- 2 पद

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ लें। इसका डायरेक्ट लिंक भी खबर में नीचे ही दिया गया है।आपको बता दें इसके अलावा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में भी कई पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन निदेशालय (एसटीक्यूसी) में 49 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2020 है।

SSC CHSL 2020-2021: रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख करीब, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन




Post a Comment

0 Comments