एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:33 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
UP Board: यूपी बोर्ड नए शैक्षणिक सत्र (2021-22) से राज्य में तीन और कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी (NCERT) के सिलेबस पर आधारित नई पुस्तकों की शुरुआत करेगा। 12 वीं कक्षा में कॉमर्स के अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी के लिए नई पुस्तकों को लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन पुस्तकों के प्रकाशन के लिए टेंडर जनवरी 2021 तक जारी कर दिया जाएगा ताकि मार्च के तीसरे सप्ताह तक पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हो सकें।
पिछले दो वर्षों में यूपी बोर्ड ने 24 विषयों के लिए एनसीईआरटी की किताबें शुरू की हैं। इसके अलावा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 से कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित 18 विभिन्न विषयों की 31 पुस्तकें पेश की थीं। 2019-20 में भी, बोर्ड ने हाई स्कूल में (सामाजिक विज्ञान) और कक्षा 12 (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र) में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कुछ नई पुस्तकों की शुरुआत की थी।

बीते दिनों बोर्ड ने 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2021 के लिए केंद्रों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने की योजना बनाई थी। इसके अलावा जिन स्कूलों की पहुंच मुख्य सड़कों तक नहीं हैं या फिर जो 10 फीट चौड़ी नहीं हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments