SBI PO Admit Card 2020: स्टेट बैंक पीओ के लिए एडमिट...

Jobs

oi-Akarsh Shukla

|

नई दिल्ली। SBI PO Admit Card 2020: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) की भर्ती परीक्षा के लिए एसबीआई की भर्ती सेल ने प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसबीआई करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। बता दें के एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन अगले सप्ताह किया जाना है।

SBI PO Admit Card 2020 released here is the download link

एसबीआई पीओ के पदों पर भर्ती के लिए होने वाले प्ररंभिक एग्जाम ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बैंक 31 दिसंबर, 2020 और 2,4 और जनवरी, 2021 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। बता दें कि 2000 से अधिक रिक्तियों के लिए SBI PO परीक्षा का आयोजन कर रहा है। एसबीआई पीओ प्रारंभिक 2020 के एडमिट कार्ड दिसंबर के तीसरे सप्ताह में बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा के परिणाम जनवरी 2021 के 3 वें सप्ताह में घोषित होने वाले हैं। इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित होंगे।

SBI Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट अफसर सहित कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यहां से डाउनलोग करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर करियर टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड अधिसूचना पर क्लिक करें
  • यहां आपको एक लॉगइन पेज दिखाई देगा।
  • उम्मीदवारों को अपना अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड और डीओबी (जन्मतिथि) इंटर करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपका सामने आ जाएगा आप इसे भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments