Sarkari Naukri Up Hjs Recruitment Allahabad Highcourt Invites Applications For Up District Judge Recruitment...

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश में जज बनने का ख्वाब देख रहे वकीलों के लिए शानदार अवसर है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज के तहत राज्य में जिला जजों के 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए आगे पढ़ें... 

ये हैं शर्तें
आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।  

आरक्षण :
कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। जबकि 23 पद ओबीसी, 18 एससी, 01 एसटी के लिए आरक्षित हैं। शेष 11 पद 2009 की भर्ती के हैं, जिन्हें संबंधित मामले में शीर्ष अदालत के आदेश के तहत भरा जाना है। इनमें 07 पद एससी और 04 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

ऐसे करें आवेदन
पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगे। आवेदन विंडो 19 फरवरी, 2021 तक खुली रहेगी। फीस भुगतान 19 फरवरी तक कर सकेंगे। जबकि आवेदन की मूल प्रति भेजने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, मार्च में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और प्रीलिम्स एग्जाम पांच अप्रैल, 2021 को रखा गया है।

सार

  • ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगे

  • आवेदन विंडो 19 फरवरी, 2021 तक खुली रहेगी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जज बनने का ख्वाब देख रहे वकीलों के लिए शानदार अवसर है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज के तहत राज्य में जिला जजों के 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए आगे पढ़ें... 

Post a Comment

0 Comments