Sarkari Naukri 2021 Biggest 10 Govt Job Opportunities In These Fields Job In New Year - Sarkari Naukri 2021:...



जॉब डेस्क, अमर उजाला, Updated Thu, 24 Dec 2020 06:14 PM IST


सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए आने वाला नया साल यानी 2021 कई नौकरियों की सौगात लेकर आ रहा है। 2020 में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन से कई विभागों की भर्ती प्रक्रिया अटक गई थी तो कई जगह भर्ती परीक्षाएं भी नहीं हो पाई थी। बेरोजगारों के लिए 2020 काफी निराशादायक रहा, लेकिन 2021 कई नए अवसर लेकर आ रहा। 
2021 में रेलवे, डाक, न्यायिक सेवा, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक जैसे पदों पर तमाम तरह की भर्ती परीक्षाएं होनी हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई भर्ती परीक्षाओं के आवेदन के लिए आखिरी तिथि नए साल के पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाएगी। इसलिए, आप मौका मत चूकिए और जल्दी आवेदन करें। 2021 में होने वाली कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप अगली स्लाइड देखें।





Post a Comment

0 Comments