एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 25 Dec 2020 06:46 PM IST
समुद्री लहरों से टकराने की ख्वाहिश रखते हैं तो आप समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसके लिए आप नौसेना या तटरक्षक बल में शामलि हो सकते हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण मगर रोमांचक और जिम्मेदार करियर वाला क्षेत्र है। जहां आपके देश प्रेम की भावना और चुनौतियों से टकराने के साहस की हर पल परीक्षा होती है। आइए जानते हैं क्या है तटरक्षक बल, क्या है इसके काम और क्या है करियर की संभावनाएं...
ध्येय वाक्य और दायित्व :
तटरक्षक बल का ध्येय वाक्य अपने आप में उनकी पूरी जिम्मेदारी का भाव समेटे हुए है। इसका ध्येय वाक्य ‘वयम् रक्षाम:’ यानी हम रक्षा करते हैं। इनकी विशेषता तैयार, तत्पर और जवाबदेही है। इंडियन कोस्ट गार्ड भारत की सबसे छोटी सशस्त्र सेना है। इनके सम्मान में देश में एक फरवरी को ‘तटरक्षक दिवस’ मनाया जाता है।

0 Comments