Haryana: एचएसएससी ने कांस्टेबल भर्ती का...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। HSSC Withdraw Advertisement: हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने उस विज्ञापन को हटा दिया है, जिसे अगस्त 2019 में कांस्टेबल (मेल) के 5000 और कांस्टेबल (फीमेल) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया था। इस मामले में आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है, 'विज्ञापन को इसलिए वापस लिया गया है क्योंकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ सवाल उठाए गए थे। यह सूचित किया जाता है कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल (मेल) के 5500 पदों और कांस्टेबल (फीमेल) के 1100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करने हेतु 24 घंटों के भीतर ही एचएसएससी एक नया विज्ञापन जारी कर देगा।'

HSSC recruitment, Haryana Staff Selection Commission, Chandigarh news, Haryana news, ssc, haryana, exam, hssc, chandigarh, एचएसएससी भर्ती, परीक्षा, हरियाणा, चंडीगढ़ न्यूज

प्रवक्ता ने आगे कहा, 'इसके साथ ही एक विज्ञापन हरियाणा की पहली महिला बटालियन दुर्गा-वन बटालियन में 698 महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर भी जारी किया जाएगा। पुराना विज्ञापन इसलिए हटाया गया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्ग के उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकें।' आपको बता दें हरियाणा सरकार ने हाल ही में सरकारी नौकरियों में ईडब्लूएस उम्मीदवारों को आरक्षण दिया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पिछले विधानसभा सत्र में ये आश्वासन दिया था कि जिन पदों पर भर्ती को लेकर पहले विज्ञापन जारी हो गए हैं, उनपर आवेदन करने के लिए ईडब्लूएस उम्मीदवारों को भी अवसर दिए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 25 मई से 7 जून, 2021 तक होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2021 है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है। इस परीक्षा का आयोजन चार टायर में होगा, जिसमें से पहले दो कंप्यूटर आधारित हैं, तीसरा पेन और पेपर से होगा जबकि चौथा कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट/डाटा एंट्री स्किल टेस्ट है।

SSC CGL 2020 Exam: एसएससी सीजीएल की अधिसूचना जारी, पदों की संख्या सहित हर डिटेल जानें




Post a Comment

0 Comments