एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:07 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
FMGE Result 2020: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (FMGE 2020) दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनबीई ने एफएमजीई के दिसंबर सत्र का रिजल्ट 18 दिसंबर को जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास कर ली है, वे 24 दिसंबर को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-DU Cut Off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की दूसरी स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट, यहां देखें
4 दिसंब को आयोजित हुई थी परीक्षा
FMGE 2020 दिसंबर सत्र की परीक्षा 4 दिसंबर को हुई थी। 19,122 अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट जारी किया गया है, जिनमें से 3,722 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। 1,143 उम्मीदवारों का रिजल्ट कैंसल हुआ है। इन उम्मीदवारों का रिजल्ट दस्तावेजों को जमा नहीं करने व गलत दस्तावेज जमा करने की वजह से कैंसल हुआ है। फेस आईडी सत्यापन नहीं होने की वजह से 136 उम्मीदवारों के FMGE परिणाम को रोक दिया गया है। बता दें कि एफएमजीई ( FMGE) परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले FMGE रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आप रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- आप चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ICSI CS Exam 2020: दो दिन बाद है परीक्षा, जल्द डाउनलोड करें अपने प्रवेश पत्र
इसके अलावा आप इस डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं।- https://nbe.edu.in/

0 Comments