एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:03 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रही छात्राओं के लिए राहत वाली खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय (University Of Delhi) के गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) ने दाखिले के लिए आठवीं कट-ऑफ लिस्ट गुरुवार, 24 दिसंबर को जारी कर दी है।
आवेदन करने वाली छात्राएं जिनका पहले की सूचियों में नाम नहीं आ पाया था, वे यहां सूची में अपना देख सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के NCWEB में प्रवेश की इच्छुक उम्मीदवार NCWEB 8वीं कट-ऑफ के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शनिवार, 26 दिसंबर से कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया, 26 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से शुरू होगी। यह 27 दिसंबर शाम 5 बजे तक संबंधित कॉलेज में जारी रहेगी।
डीयू के नॉन-कॉलेजिएट वूमंस एजुकेशन बोर्ड यानी DU NCWEB की 8वीं कट-ऑफ लिस्ट du.ac.in पर देखी जा सकती हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।


0 Comments