CA फाउंडेशन की कल होनी वाली परीक्षा स्थगित,...

Jobs

oi-Rizwan M

|

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कल (8 दिसंबर) को होने वाली सीए फाउंडेशन पेपर-1 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। ये परीक्षा अब अगले हफ्ते 13 दिसंबर को होगी। आईसीएआई ने सोमवार को इसको लेकर नोटिस जारी किया है। 8 दिसंबर, मंगलवार को सीए फाउंडेशन पेपर-1 प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिस ऑफ अकाउंटिग की परीक्षा होनी थी। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ये परीक्षा तय थी। आईसीएआई ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों की वजह से परीक्षा अब 13 दिसंहर को उसी समय यानी दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड आईसीएआई की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

ICAI CA foundation Paper 1 Exam to be held on 8th Dec postponed to Dec 13

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने परीक्षा की तारीख बदलने की कोई वजह नहीं बताई है लेकिन माना जा रहा है कि किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। किसानों ने कल भारत बंद का आह्वान किया है।

इससे पहले कोरोना संक्रमण के चलते सीए की परीक्षाएं टाल दी गई थीं। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाएं बीते महीने पहले होनी थीं। जिनको इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया था। ICAI ने 9 नवंबर से शुरू होने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा को 8 दिसंबर से आयोजित करने का फैसला लिया था। हालांकि अब आठ दिसंबर की परीक्षा की तारीख फिर से बदलनी पड़ी है। परीक्षा का आयोजन देश भर के कुल 207 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। साथ ही, विदेशों में आबु धाबी, दोहा, दुबई, काठमांडु और मस्कट शहरों में भी सीए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

ICAI CA foundation Paper 1 Exam to be held on 8th Dec postponed to Dec 13

ये भी पढ़ें- CBSE 10 & 12 exam 2021: सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की परीक्षा पर लिया ये बड़ा फैसला, जानें ताजा अपडेट




Post a Comment

0 Comments