कौन कर सकता है आवेदन
केंद्र या राज्य से मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी व स्पोर्ट्स कोटा के तहत आने वाले युवाओं को 5 फीसदी अंक की छूट मिलेगी।
आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें :Police Bharti 2020: बिहार पुलिस में 8400 पदों पर बंपर वैकेंसी, सैलरी 70 हजार तक
कब और कैसे करें अप्लाई
इस वैकेंसी के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2020 से शुरू हो रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 दिसंबर 2020 (शाम 5 बजे तक) है।
क्या होगा काम
कुक व स्टीवर्ड का काम करना होगा। कुल 50 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इनमें 20 पद सामान्य श्रेणी के लिए होंगे।
ये भी पढ़ें : Dak Vibhag Bharti: डाक सेवक के 1118 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा पाएं सरकारी नौकरी
कैसे होगा सेलेक्शन
परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। सेलेक्शन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2020 से लेकर 25 दिसंबर 2020 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
डायरेक्ट लिंक्स
Indian Coast Guard Navik Job Notification के लिए यहां क्लिक करें।
कोस्ट गार्ड की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments