Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Constable Admit Card 2020) जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in, recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए खबर में आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद ले सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 से 8 नवंबर, 2020 तक होगा।

इसके साथ ही खबर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले ये परीक्षा फरवरी / मार्च में आयोजित होने वाली थी लेकिन इसे कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण स्थगित कर दिया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र जाते समय अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट ले जाना ना भूलें। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
कैसे डाउनलोड करें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in / recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां दिखाई दे रहे 'download admit card' लिंक पर क्लिक करें।
- अब होमपेज पर जाकर लॉगइन करना होगा, जिसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- अब आपका एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- यहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
जानिए क्या है एग्जाम पैटर्न-
लिखित परीक्षा में 150 वैकल्पिक प्रशन पूछे जाएंगे, जो कुल 75 अंक के होंगे। वहीं परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा का मोड ऑफलाइन होगा और ओएमआर आधारित होगी। हर गलत उत्तर देने पर 25 फीसदी अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा में कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन, सामाजिक विज्ञान और समकालीन मामले, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़े कानून के प्रावधान, इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजस्थान की राजनीति से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के 5438 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की भर्ती 59 यूनिट में होगी। आधिकारिक डाटा के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए इस बार 17.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों को इस संबंध में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।
ICAI CA 2020 Admit Card: आईसीएआई ने जारी किए सीए परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
0 Comments