NPCIL Recruitment 2020: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्ती (NPCIL Recruitment 2020) रावतभाटा राजस्थान साईट पर विभिन्न विभागों में होगी। जिसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी की गई है। आपको बता दें ये कंपनी सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आती है। कुल पदों की संख्या 382 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से साइंटिफिक असिस्टेंट सहित अन्य पदों को भरा जाएगा।

jobs, NPCIL Recruitment 2020, npcil Stipend Trainee recruitment 2020, npcil Scientific Assistant recruitment 2020, job news hindi news, npcil, sakari naukari 2020, sarkari naukari, government jobs, rajasthan, सरकारी नौकरी 2020, सरकारी नौकरी, नौकरियां, राजस्थान, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनपीसीआईएल

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यहां उलपब्ध आवेदन फॉर्म को भरना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया अभी जारी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 नवंबर, 2020 है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, जिसमें आपको आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित बाकी की सभी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उनसे आवेदन फॉर्म में कोई गलती ना हो, अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो इसे रद्द भी किया जा सकता है। साथ ही खबर में आवेदन करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद भी ले सकते हैं।

पदों का विवरण

  • स्टाईपेंड ट्रेनी / साइंटिफिक असिस्टेंट-176 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (एचआर)- 01 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (एफएण्डए)- 04 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (सीएण्डएमएम)- 05 पद
  • स्टेनो ग्रेड 1- 06 पद
  • सब-अफसर/बी- 01 पद
  • लीडिंग फायरमैन /ए- 03 पद
  • ड्राइवर-कम-पम्प ऑपरेटर-कम-फायरमैन- 10 पद

कैसे करें आवेदन-

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले भर्ती पोर्टल npcilcareers.co.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अप्लाई सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद मिली यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरकर सब्मिट कर दें।

उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक खबर में नीचे भी दिया गया है।

Bank Recruitment 2020: इस बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए निकली नौकरी, जानिए आवेदन करने का तरीका




Post a Comment

0 Comments