Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) यानी एम्स ने एम्स पीजी स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन DM/MCh और MD (अस्पताल प्रशासन) कोर्स 2021 में दाखिले के लिए हुआ था। जो छात्र स्टेज-1 या कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एम्स ने एक बयान में कहा है, जो छात्र स्टेज-1 के बाद शॉर्टलिस्ट होंगे उन्हें डिपार्टमेंटल क्लिनिकल, प्रैक्टिकल और लेबोरेटरी-आधारित असेसमेंट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होना होगा। रिजल्ट स्टेटमेंट में ही विभिन्न कार्यक्रमों हेतु दूसरे चरण के लिए तारीखों का उल्लेख किया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी और असेसमेंट का समय संबंधित विभागों द्वारा छात्रों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।' बता दें स्टेज-1 की परीक्षाओं का आयोजन 20 नवंबर, 2020 को हुआ था।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाना होगा। ये लिंक आपको पीडीएफ फॉर्मेट में 'Important Announcements' सेक्शन में मिल जाएगा। रिजल्ट को रोल नंबर की मदद से देखा जा सकता है। छात्रों को पीडीएफ भविष्य की सुविधा के लिए डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। जानकारी के मुताबिक सीटों की कुल संख्या के तीन गुना ज्यादा छात्रों को दूसरे स्टेज की परीक्षा के लिए बुलाया गया है। दूसरे स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा 29 नवंबर (शाम 5 बजे तक) तक ही उपलब्ध होगी। जो छात्र दिए गए समय के भीतर दस्तावेज जमा करने में विफल होंगे, उन्हें बाद में नहीं माना जाएगा।
IBPS RRB Result 2020: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 लेवल का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

0 Comments