पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
NEET 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट ओएमआर शीट जारी कर दी है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.ac.in पर नीट OMR शीट जारी की है। अभ्यर्थी इस ओएमआर शीट को डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति होने पर किसी प्रश्न के जवाब को चुनौती दे सकते हैं। बता दें कि नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी कल यानी कि 7 अक्तूबर शाम छह बजे तक प्रश्नों के उत्तर को चुनौती देने के लिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यर्थी सभी सब्जेक्ट्स फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में अपने जवाब ओएमआर शीट्स से 'आंसर की' के साथ मैच कर के देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-CLAT 2020: क्लैट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 अक्तूबर को जारी होगी कट ऑफ लिस्ट
NEET OMR शीट ऐसे करें डाउनलोड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको ‘NEET 2020 OMR Sheet' का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।
- नीट 2020 OMR शीट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-BITSAT 1st Iteration 2020 Results: रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
गौरतलब है कि देशभर में नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 3,843 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। इस साल नीट की परीक्षा में करीब 90 फीसदी छात्र शामिल हुए थे।


0 Comments