इतना ही नहीं, सांसद संभाजी ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि अगर परीक्षा स्थगित नहीं हुई, तो मराठा छात्र परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ करेंगे। उन्होंने कहा कि 'परीक्षा भले ही महाराष्ट्र सरकार में 200 पदों को भरने के लिए हो रही है, लेकिन इसके लिए करीब दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अगर किसी स्टूडेंट को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया तो क्या? कौन इसका जिम्मेदार होगा?'
ये भी पढ़ें : UGC Fake Universities List 2020: यूजीसी ने जारी किए देश की 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज के नाम, देखें पूरी लिस्ट
उम्र सीमा बढ़ाने की भी मांग
भाजपा नेता संभाजी ने परीक्षा स्थगित करने के साथ-साथ एमपीएससी परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने की भी मांग की है।
बता दें कि एमपीएससी महाराष्ट्र प्रशासन में ग्रुप ए, बी और सी के पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं कराता है। यह परीक्षा सामान्यतः अप्रैल-मई में ली जाती है। लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के कारण इस साल इसका आयोजन अक्टूबर में किया जा रहा है।

0 Comments