पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
देश की राजधानी दिल्ली में बतौर सब इंस्पेक्टर और देश के विभिन्न सुरक्षा बलों में नौकरी करने का सुनहरा मौका आया है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कुल 1564 सीटों के लिए आवेदन 17/06/2020 को जारी किया गया था। इसमें दिल्ली पुलिस समेत CRPF, BSF, ITBP, CISF और SSB जैसी सुरक्षा एजेंसी में काम करने का सुनहरा अवसर उम्मीदवारों के पास है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए भी अपना भविष्य सुरक्षित करने का यह एक अच्छा मौका है।इस बार महिलाओं के लिए अलग से सीट आवंटित की गयी हैं। साथ ही पुरुष उम्मीदवारों के मुकाबले महिला उम्मीदवार के लिए योग्यताओं और मापदंडों में भी बदलाव किए गए हैं।
- शारीरिक योग्यताएं: सामान्य और ओबीसी वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई की मांग 170 सेमी. रखी गई है। वहीं एससी/एसटी वर्ग के लिए 162.5 सेमी. की मांग है। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 157 सेमी. लंबाई, वहीं एससी/एसटी के लिए 154 सेमी. होना अनिवार्य है।
- शारीरिक क्षमता: CAPF और दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में महिलाओं के शारीरिक क्षमता की जांच सामान्य दौड़ से होगी। जिसके लिए उन्हें 18 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ लगानी है। जहां पुरुष उम्मीदवार को 3.65 मीटर की लंबी कूद लगनी है। वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.7 मीटर की लंबी कूद लगानी होगी। ऊंची कूद के लिए पुरुष 1.2 मीटर उछलेंगे, जबकि महिला उम्मीदवार इसके लिए 0.9 मीटर ही छलांग लगाएगी।
- शैक्षणिक योग्यता: CAPF और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट (स्नातक) होना होना जरुरी है।
- वेतनमान: इन पोस्ट के आधार पर महिला व पुरुष दोनों के लिए वेतनमान 35,400 से 1,12,400 रुपए होंगे। साथ ही भत्तों का आबंटन भी समान ही होगा।
- परीक्षा शुल्क :बता दें कि इन भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में महिला उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा।
- पदों का आबंटन: दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 169 पदों पर नियुक्तियां होंगी। जिसमें 91 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए तथा 78 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जबकि CAPF के लिए कुल 1395 पदों में से 53 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
उपर्युक्त विवरण से हम देख सकते हैं कि इस बार महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा बलों में शामिल होने का सुनहरा मौका है।आपके इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए आपकी मदद करेगा safalta.com जहां के 45 दिन के स्पेशल कोर्स को ज्वॉइन करके आप आसानी से यह परीक्षा पास कर सकते हैं।safalta.com द्वारा चलाए जाने वाले इस कोर्स में आपको बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ मिलेगा।साथ ही यहां आपको सिर्फ 1,199 रुपए के शुल्क में 135 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज, पीडीएफ नोट्स, बेस्ट स्टडी मटेरियल, साप्ताहिक मॉक टेस्ट और डाउट क्लियर करने के लिए स्पेशल क्लासेज भी मिलेगी। इतने बेहतरीन ऑफर का लाभ उठाएं और देश के विभिन्न सुरक्षा बलों में काम करने का मौका पाएं।
अगर आप भी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। साथ ही अमर उजाला के पाठकों को खास छूट भी प्रदान की जाएगी जो कि इस प्रकार है-
1499 रु. 9 अक्टूबर
1999 रु. 10 अक्टूबर
साथ ही आज ही एडमिशन लेने पर SI100 कूपन कोड के साथ पाएं 100 रु. की अतिरिक्त छूट।
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें दिल्ली पुलिस सीएपीएफ की पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/34IeBaE
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/N9oH8LWjFFvb6X6QA


0 Comments