Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) कर्नाटक ने शुक्रवार को BTELINX 2020 डिप्लोमा कोर्स के लिए आयोजित हुईं ईवन सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट (DTE Karnataka Diploma result 2020) जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की तारीख 29 अक्टूबर, 2020 बताई गई थी लेकिन रिजल्ट इस दिन जारी नहीं किया गया। जिसके बाद रिजल्ट आज यानी 30 अक्टूबर को जारी किया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया गया है। जिसका लिंक आपको इस खबर में नीचे मिल जाएगा।
जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थीं, वह रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट dtek.karnataka.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए इस खबर में आसान चरण बताए गए हैं, छात्र उनकी भी मदद ले सकते हैं।
कैसे चेक करें BTELINX रिजल्ट 2020 (DTE Karnataka Diploma result 2020)-
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dtek.karnataka.gov.in पर जाना होगा।
- अब यहां होमपेज पर 'BTELINX result 2020' दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
- अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करके लॉगइन करें।
- अब आपका BTELINX रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- छात्र चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
रिजल्ट देखने के लिए इस खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट को देखा जा सकता है। जो छात्र 2nd, 4th, और 6th सेमेस्टर परीक्षा में बैठे थे, उनका रिजल्ट जारी किया गया है। छात्रों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
0 Comments