दो पालियों/शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। स्टूडेंट्स को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
Bihar Board 10th practical exam 2021: कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुछ वैकल्पिक विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं लेगा। होम साइंस, म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट्स जैसे विषयों के लिए 20 जनवरी 2021 से 22 जनवरी 2021 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी।
ये भी पढ़ें : BECIL Jobs: 8वीं पास के लिए भर्तियां, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नौकरी
Bihar 10th Board Exam 2021 Time Table: ऐसा है बिहार मैट्रिक परीक्षा 2021 का पूरा टाइम टेबल
| तिथि | पहली पाली | दूसरी पाली |
| 17 फरवरी 2021 | साइंस | साइंस |
| 18 फरवरी 2021 | मैथ्स | मैथ्स |
| 19 फरवरी 2021 | सोशल साइंस | सोशल साइंस |
| 20 फरवरी 2021 | इंग्लिश (जेनरल) | इंग्लिश (जेनरल) |
| 22 फरवरी 2021 | हिन्दी/ उर्दू/ बांग्ला/ मैथिली | हिन्दी/ उर्दू/ बांग्ला/ मैथिली |
| 23 फरवरी 2021 | संस्कृत/ अरबी/ फारसी/ भोजपुरी (हिन्दी बोलने वाले स्टूडेंट्स के लिए) और हिन्दी (नॉन-हिन्दी स्टूडेंट्स के लिए) | संस्कृत/ अरबी/ फारसी/ भोजपुरी (हिन्दी बोलने वाले स्टूडेंट्स के लिए) और हिन्दी (नॉन-हिन्दी स्टूडेंट्स के लिए) |
| 24 फरवरी 2021 | वैकल्पिक विषय - हायर मैथ्स, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, संस्कृत, मैथिली, अरबी, फारसी, होम साइंस, म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट्स | वैकल्पिक विषय - हायर मैथ्स, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, संस्कृत, मैथिली, अरबी, फारसी, होम साइंस, म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट्स |
BSEB की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments