एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:06 AM IST
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
Bihar Board Date Sheet 2021: बिहार बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में होने वाली दसवीं- बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। जबकि, दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होंगी।
इसे भी पढ़ें-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तैयारी पूरी, कटऑफ हाई जाने की उम्मीद
बारहवीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बारहवीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 9 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2021 तक होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सभी विद्यार्थियों के लिए ‘कूल-ऑफ’ टाइम के तौर पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय का प्रावधान किया गया है। बिहार बोर्ड डेटशीट 2021 के मुताबिक, बारहवीं की कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 9 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक होंगी। जबकि, दसवीं के लिए एच्छिक विषयों गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी तक होंगी

0 Comments