AP EAMCET Results 2020: इस दिन जारी होंगे एपी ईएएमसीईटी...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, काकीनाडा, आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस एंट्रेंस टेस्ट (एपी ईएएमसीईटी) का रिजल्ट 2020 जारी करेगी। रिजल्ट शनिवार, 10 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में बैठे थे, वह रिजल्ट जारी होने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

andhra pradesh, result, exam, ap eamcet result 2020, ap eamcet result 2020 released, ap eamcet result 2020 download, ap eamcet result 2020 download link, ap eamcet exam result 2020, ap eamcet exam 2020, ap eamcet 2020 result, ap eamcet 2020 result download, एपी ईएएमसीईटी रिजल्ट, एपी ईएएमसीईटी 2020 का रिजल्ट, एपी ईएएमसीईटी 2020 रिजल्ट, आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एपी ईएएमसीईटी के रिजल्ट जारी, एपी ईएएमसीईटी रिजल्ट 2020, आंध्र प्रदेश, परीक्षा, रिजल्ट

इस खबर में रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद भी ले सकते हैं। इसके अलावा खबर में रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। इससे पहले परीक्षा की आंसर की 26 सितंबर, 2020 को जारी की गई थी और उम्मीदवार इसपर 28 सितंबर, 2020 तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

कैसे चेक करें AP EAMCET रिजल्ट-

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'AP EAMCET 2020' का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
  • अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी, यहां AP EAMCET 2020 results दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • फिर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • आप चाहें तो अपने रिजल्ट को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

बता दें विश्वविद्यालय ने उन उम्मीदवारों के लिए विशेष AP EAMCET परीक्षा का आयोजन 7 अक्टूबर को किया है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। बाकी उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरिंग कोर्स हेतु परीक्षा का आयोजन 17, 18, 21, 22 और 23 नवंबर को हुआ था। एग्रीकल्चर संबंधित कोर्स के लिए परीक्षा का आयोजन 23 और 25 सितंबर को हुआ था। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

CA November Exams 2020: आईसीएआई ने बिहार में स्थगित की सीए परीक्षा, यहां जानिए नई तारीखें




Post a Comment

0 Comments