Education News News : JEE Advanced 2020 Paper Analysis: कैसा रहा पेपर, कहां...

IIT JEE Advanced 2020 question paper analysis: आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2020 (JEE Advanced 2020) का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को किया। देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में परीक्षा हुई। पहली शिफ्ट में पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हुई। फिर दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक पेपर-2 की परीक्षा ली गई।

इस बार जेईई मेन में सफल होने वाले करीब 1.6 लाख स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्टर किया था। आईआईटी दिल्ली ने बताया कि इनमें से करीब 96 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।

JEE Advanced Paper 1 pattern: क्वेश्चन पेपर पर एक नजर
परीक्षा का मोड - ऑनलाइन
कुल अंक - 198 (पिछले साल 186 अंकों की परीक्षा हुई थी)
कुल सवालों की संख्या - 54 (2019 में सवालों की संख्या 54 ही थी)
कितने अंकों का एक पार्ट - 66 (कुल तीन पार्ट - फीजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)

हर पार्ट में 3 सेक्शंस थे। जानें किस सेक्शन में कैसे सवाल पूछे गए और मार्किंग पैटर्न क्या रहेगा-

सेक्शन 1 (सवाल - 6, कुल अंक - 18)
हर सवाल में चार विकल्प थे जिनमें से एक विकल्प सही था। सही जवाब देने पर 3 अंक मिलेंगे। गलत जवाब देने पर अर्जित अंकों में से एक अंक कटेगा।

सेक्शन 2 (सवाल - 6, कुल अंक - 24)
हर सवाल के लिए चार विकल्प दिए गए थे। एक से ज्यादा विकल्प सही थे। सभी सही विकल्पों को चुनना था। अगर सभी सही विकल्प चुने, तो 4 अंक मिलेंगे। अगर सही चार विकल्प सही हैं, लेकिन आपने केवल तीन चुने हैं, तो 3 अंक मिलेंगे। इसी तरह, अगर तीन या ज्यादा सही विकल्प हैं, लेकिन आपने सिर्फ दो सही चुने हैं, तो 2 अंक मिलेंगे। अगर दो या ज्यादा सही विकल्प हैं, और आपने सिर्फ एक सही विकल्प चुना है, तो 4 में से 1 अंक ही मिलेगा। गलत जवाब देने पर एक अंक कटेगा।

सेक्शन 3 (सवाल - 6, कुल अंक - 24)
हर सवाल का जवाब (विकल्प) न्यूमेरिकल वैल्यू था। सही न्यूमेरिकल वैल्यू चुनने पर 4 अंक मिलेंगे। वहीं, गलत जवाब देने की स्थिति में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कैसा रहा स्टूडेंट्स का रिएक्शन
परीक्षार्थियों के अनुसार, इस बार जेईई एडवांस्ड का क्वेश्चन पेपर पिछले साल की तुलना में सरल था। लेकिन आसान नहीं था। पेपर मॉडरेट से डिफिकल्ट लेवल वाला था।

ये भी पढ़ें : JoSAA schedule 2020: IIT, NIT समेत अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमडिशन के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी

स्टूडेंट्स ने केमिस्ट्री को आसान से मॉडरेट, फीजिक्स को मॉडरेट और मैथ्स को बाकी दोनों विषयों की तुलना में डिफिकल्ट बताया।

किस विषय में आए कैसे सवाल
फीजिक्स - लगभग सभी सवाल 11वीं और 12वीं के सिलेबस से पूछे गए थे। रोटेशन, वर्क पावर, एनर्जी, मैग्नेटिज्म और थर्मोडायनेमिक्स जैसे चैप्टर्स से ज्यादा सवाल आए।

केमिस्ट्री - इनॉर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री से ऑर्गेनिक की तुलना में ज्यादा सवाल पूछे गए।

मैथ्स - 5 से 6 सवाल कैलकुलस से आए थे। इसके अलावा कॉन्टीन्यूइटी एंड डिफरेंशियबिलिटी, एप्लीकेशन ऑफ डेरिवेटिव, डेफिनिट इंटीग्रल्स से भी सवाल पूछे गए। प्रॉबेबिलिटी, कॉम्प्लेक्स नंबर्स, डिटर्मिनांट्स से एक-एक सवाल और 3 डी ज्योमेट्री से दो सवाल पूछे गए।



Post a Comment

0 Comments