Mpsc Prelims 2020 : Maharashtra State Service Preliminary Examination Postponed, Commission Released New Date...

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

MPSC Prelims 2020 : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2020 को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 13 सिंतबर, 2020 को होना था। इसके साथ ही महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए तारीख की भी घोषणा की है। आयोग के अनुसार अब राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2020 को किया जाएगा।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तिथि में बदलाव इसलिए करना पड़ा क्योंकि इस परीक्षा की तिथि और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर मेडिकल कोर्सेस में दाखिले के लिए पूरे देश में आयोजित की जाने वाली नीट-पीजी परीक्षा की तारीख एक ही दिन पर थी। इस वजह से आयोग ने एमपीएससी प्रीं परीक्षा की तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया। इस जानकारी से संबंधित एक अधिसूचना राज्य सेवा आयोग द्वारा 12 अगस्त, 2020 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

नीट पीजी परीक्षा में राज्य के लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं ऐसे में दो परीक्षाओं के एक ही दिन आयोजित होने से समस्या हो सकती है क्योंकि दोनों परीक्षाओं के लिए कई परीक्षा केंद्र एक ही है।
इससे पहले राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अप्रैल को किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस स्थगित कर दिया गया था।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परीक्षा विभिन्न विभागों में 200 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना 23 दिसंबर को जारी की गई थी और परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2020 थी।

ये भी पढ़ें : सेंट्रल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जामिया विश्वविद्यालय सबसे ऊपर

Post a Comment

0 Comments