Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) ने 1166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्ती लोक निर्माण विभाग (PWD) और आयुष विभाग में अगल-अलग पदों पर हो रही है। लोक निर्माण विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा। वहीं आयुष विभाग में सहायक प्रोफेसर, चिकिस्ता अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, आयुर्वेद असिस्टेंट प्रोफेस और आयुर्वेद प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही आयुष विभाग में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भी भर्ती होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लोक निर्माण विभाग में इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया अभी जारी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर, 2020 है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है। आयुष विभाग की बात करें तो यहां भी आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2020 रखी गई है।
पदों का विवरण-
लोक निर्माण विभाग-
- असिस्टेंट इंजीनियर- 660 पद
- जूनियर इंजीनियर- 330 पद
आयुष विभाग-
- आयुर्वेद प्रोफेसर- 16 पद
- सहायक प्रोफेसर- 03 पद
- चिकित्सा अधिकारी- 11 पद
- आयुर्वेद सहायक प्रोफेसर- 37 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर-10 पद
- स्टाफ नर्स- 23 पद
- फार्मासिस्ट- 76 पद
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, जो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। इसमें आपको इन पदों पर भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म को भी ध्यान से भरें। अगर इसे भरने के दौरान किसी प्रकार की कोई त्रुटि होती है तो इसे रद्द भी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
स्टेनोग्राफर के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, पढ़ें आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी











0 Comments