कोर्ट ने क्या कहा?
परीक्षा रद्द करने की याचिका निष्पादित करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो सीबीएसई द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षाएं कराए जाने को लेकर जारी नोटिफिकेशन को चुनौति दे सकते हैं।
शिक्षा मंत्रियों को भेजी गई चिट्ठी
इधर राष्ट्रीय छात्र संघ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने सीबीएसई स्टूडेंट्स की ओर से शिक्षा मंत्रियों को परीक्षाएं रद्द करने के संबंध में चिट्ठी भेजी है।
इस चिट्ठी में क्या लिखा है..जानने के लिए क्लिक करें....
सीबीएसई ने क्या कहा?
पहले भी कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर सवाल उठे थे। तब बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में भी कहा था कि 'जो बच्चे एक या ज्यादा विषय में फेल हुए हैं, या जो नए असेसमेंट स्कीम के तहत मिले अंक से खुश नहीं हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देकर रिजल्ट बेहतर करने का अवसर दिया जा रहा है। बोर्ड पूरे एहतियात के साथ परीक्षा कराएगा।'
ये भी पढ़ें : JEE Main 2020: भरना होगा डिक्लरेशन फॉर्म, जानें कोरोना के बीच कैसे ली जाएगी
आज आवेदन की अंतिम तारीख
इधर सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। बिना लेट फीस आज (20 अगस्त 2020) शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जबकि लेट फीस के साथ 22 अगस्त 2020 शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

0 Comments