CGPSC Recruitment 2020 job vacancies for journalism degree holders

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त युवाओं के लिए कई पदों पर नौकरी निकली है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सहायक संचालक जनसंपर्क, अंग्रेजी माध्यम के पदों को भरा जाएगा। असिस्टेंट डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन के इन पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें सातवें वेतनमान के मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत वेतन दिया जाएगा।

CGPSC Recruitment 2020, CGPSC Recruitment, CGPSC, sarkari naukari 2020, sarkari naukari, journalism, journalism jobs, chhattisgarh public service commission, chhattisgarth, jobs for journalism degree holders, सीजीपीएससी भर्ती 2020, सीजीपीएससी में नौकरी, सरकारी नौकरी 2020, सरकारी नौकरी, पत्रकारिया में नौकरी, पत्रकारिता की डिग्री वालों के लिए नौकरी, छत्तीसगढ़ में नौकरी, छत्तीसढ़ लोक सेवा आयोग

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया 28 अगस्त, 2020 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर, 2020 रखी गई है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है। कुल पदों की संख्या पांच बताई गई है। जिनमें से दो पद अनारक्षित हैं, दो पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए हैं और एक पद अन्य पिछला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। हालांकि इन पदों की संख्या को बाद में जरूरत के अनुसार कम या फिर ज्यादा भी किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना देख लें, जिसमें आपको शैक्षिक योग्यता सहित बाकी की सारी जानकारी मिल जाएगी। अधिसूचना का लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है। इसके साथ ही खबर में नीचे आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। उसपर क्लिक करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अंग्रेजी माध्यम में पत्रकारिता की डिग्री हो। या फिर अंग्रजी विषय में सन्ताक किया हो। उम्मीदवार की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मूल निवासियों को आयुसीमा में छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें-

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा।
  • अब यहां होमपेज पर दिखाई दे रहे आवेदन फॉर्म यानी ऑनलाइन एप्लीकेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को भरने के बाद सब्मिट कर दें।

कैसे होगा चयन-

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

ECIL Recruitment 2020: यहां टेक्निकल ऑफिसर के 350 पदों पर हो रही भर्ती, जानिए डिटेल




Post a Comment

0 Comments