Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों (AAI Recruitment 2020) पर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर, 2020 है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ लें, इसमें आपको शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित बाकी की सारी जानकारी मिल जाएगी। इस खबर में नीचे आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती नहीं होनी चाहिए, अगर आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे रद्द भी किया जा सकता है।
पदों का विवरण-
- सिविल- 15 पद
- इलेक्ट्रिकल- 15 पद
- इलेक्ट्रानिक्स- 150 पद
जूनियर असिस्टेंट के पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मदीवार गेट परीक्षा में पास होने चाहिए। आयुसीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 27 साल होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। वहीं जिन लोगों का जूनियर असिस्टेंट के पदों पर चयन होगा, उन्हें 40000 से लेकर 140000 तक का वेतन दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
आपको बता दें और भी कई जगह नौकरी निकली हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब-इंस्पेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती से संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार अब सब-इंस्पेक्टर के 9535 पदों पर भर्ती होगी। इससे पहले कहा गया था कि सब-इंस्पेक्टर के 6130 पदों को ही भरा जाएगा।
UP Police Recruitment 2020: यूपी में सब-इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

0 Comments