Uttarakhand Board 10th And 12th Results Will Be Released On July 29, How Was The Result Last Year -...

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : social media

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

Uttarakhand Board UBSE Results 2020 date : उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board UBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की तिथि सामने आ गई है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 29 जुलाई, 2020 को जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड के लगभग तीन लाख से ज्यादा छात्राेें को अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम को देख सकेंगे। 

आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करेंगे। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

बात करें पिछले वर्ष की तो उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं कक्षा में 76.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, वहीं बारहवीं कक्षा में 80.13 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। टॉपर्स की बात की जाए तो 12वीं में सताक्षी तिवारी ने 98 फीसदी (490/500) अंकों के साथ टॉप किया था, वहीं सक्षम 489 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और हरीश सिंह बोरा 96.80 (484) अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

वहीं दसवीं में अनंता सकलानी ने 495 (99 फीसदी) अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर बनाया था, तो ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल 493 अंकों के साथ दूसरे और सुरभि गहतोड़ी 98.40 फीसदी (492) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। 2018 में कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.57, जबकि कक्षा 12वीं के लिए 78.97% था।

SMS के जरिए सबसे पहले देखें 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम :

  • 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी अपने परिणाम को सबसे पहले एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को UK10 के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और उसके बाद यह एसएमएस 456789 पर भेजना होगा। इसी तरह से  बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को UK12 टाइप करके उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और 56263 पर भेजना होगा। छात्रों विशेष ख्याल रहे कि यह एसएमएस रजिस्टर्ड नंबर के जरिए ही भेजा जाए तभी आपका रिजल्ट बोर्ड की तरफ से आपको भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments