एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:39 PM IST
ख़बर सुनें
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (UBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि परिणाम अगस्त के मध्य तक जारी होने की उम्मीद थी लेकिन इसे जुलाई में ही घोषित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 31 जुलाई, 2020 तक जारी किए जा सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ubse.uk.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।
बता दें कि इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। मगर कोरोना के कारण कुछ विषयों की परीक्षाएं स्थगित हो गयी थीं, जिन्हें 22 जून से 25 जून, 2020 तक आयोजित कराई गई थी।

0 Comments