Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) 29 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट को इन वेबसाइट पर देखा जा सकता है- uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in। रिजल्ट आने के बाद 2.7 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होगा।

छात्र रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
कैसे देखें रिजल्ट-
- सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- फिर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
- छात्र चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
यूबीएसई बाकी बोर्ड से अलग सभी परीक्षाओं के आधार पर रिजल्ट जारी कर रहा है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि बोर्ड ने बाद में इन शेष परीक्षाओं को जून महीने में आयोजित किया था। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को पास करने वाले छात्रों की संख्या साल 2016 के बाद से लगातार बढ़ रही है, अब देखना ये होगा कि क्या साल 2020 में भी ये रिकॉर्ड ऐसे ही कायम रहता है।
साल 2016 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 73.47 फीसदी था और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 78.41 फीसदी था। फिर साल 2017 में कक्षा 10वीं के 79.67 फीसदी छात्र पास हुए और कक्षा 12वीं के 78.89 फीसदी छात्र पास हुए। फिर साल 2018 में कक्षा 10वीं के 74.57 फीसदी छात्र पास हुए और कक्षा 12वीं के 78.97 फीसदी छात्र पास हुए। साल 2019 का आंकड़ा देखें तो इस साल कक्षा 10वीं के 76.43 फीसदी छात्रों ने परीक्षाएं पास कीं और कक्षा 12वीं के 80.13 फीसदी छात्रों ने परीक्षाएं पास कीं।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

0 Comments