Edited By Archit Gupta | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
TN Results 2020: तमिलनाडु प्लस वन यानी 11वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 11वीं की परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in, tnresults.in, dge1.tn.nic.in, और dge2.tn.nic.in पर जारी किया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा। 11वीं की परीक्षा में 96 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बता दें कि मार्च में आयोजित की गई टीएन कक्षा 11 परीक्षा में आठ लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। प्लस वन की परीक्षा 4 मार्च को शुरू हुई और 23 मार्च को संपन्न हुई। तमिलनाडु बोर्ड को महामारी के प्रकोप और उसके बाद लॉकडाउन के बाद 26 मार्च को होने वाली अंतिम परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
Tamil Nadu Board 11th result डायरेक्ट लिंक से करें चेक
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
0 Comments