एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jul 2020 06:30 PM IST
ख़बर सुनें
मध्य प्रदेश में तकनीकी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 अगस्त से आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। तकनीकी-शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितयों और छात्रों के हितों को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 2 से 7 सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अंतरिक मूल्यांकन एवं पिछले साल के उनके प्रर्दशन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का भी निर्णय लिया गया है।
यशोधरा राजे सिंधिया ने आगे कहा कि जो छात्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में भाग नहीं ले पाएंगे, उन विद्यार्थियों के लिए 15 से 23 सितंबर के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास कोरोलिन खोंगवार देशमुख ने परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बी.फर्मिसी की सैद्धांतिक परीक्षाएं 24,26,28 एवं 31 अगस्त, 2020 एवं 02 सितम्बर, 2020 को होंगी। बी.ई. की सैद्धांतिक परीक्षाएं 24,26,28 एवं 31 अगस्त को आयोजित होगी। इन विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 04 सितम्बर से 09 सितम्बर, 2020 के मध्य होंगी। डिप्लोमा कोसर्स की सैद्धांतिक परीक्षाएं 27 अगस्त से 07 सितम्बर और प्रायोगिक परीक्षाएं 08 सितम्बर से 14 सितम्बर, 2020 तक होंगी।

| बी.ई. की सैद्धांतिक परीक्षाएं | 24, 26, 28 एवं 31 अगस्त |
| बी.फर्मिसी की सैद्धांतिक परीक्षाएं | 24, 26, 28 एवं 31 अगस्त एवं 02 सितंबर, 2020 |
| प्रायोगिक परीक्षाएं | 04 सितम्बर से 09 सितंबर, 2020 |
| डिप्लोमा सैद्धांतिक परीक्षाएं | 27 अगस्त से 07 सितंबर, 2020 |
| डिप्लोमा प्रायोगिक परीक्षाएं | 08 सितंबर से 14 सितंबर, 2020 |
| उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित न हो पाने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं (ऑनलाइन/ऑफलाइन) | 15, 17, 19, 21 एवं 23 सितंबर, 2020 |
वहीं शैक्षणिक सत्र 2020-21 के सेमेस्टर 3,5 और 7 तक के छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त, 2020 से प्रारंभ होंगी। वहीं सत्र 2021 के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 अक्तूबर, 2020 से शुरू होंगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments