पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
RBSE 10th Result 2020 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 28 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी करने जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बोर्ड कार्यालय से शाम 4 बजे परिणाम जारी करेंगे। वे छात्र जिन्होंने राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
इससे पहले राजस्थान बोर्ड के12वीं कक्षा के परिणाम किए जा चुके हैं। इस साल लड़कियों ने कक्षा 12वीं कला की परीक्षा में लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.10 प्रतिशत जबकि लड़कों का 88.45 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
2019 में ऐसा रहा था 10वीं का परिणाम :
वहीं अगर बात करें पिछले साल के 10वीं कक्षा के परिणाम की तो, पिछले साल लगभग 11 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 2019 में 10वीं कक्षा में छात्रों का सफलता प्रतिशत 79.85 प्रतिशत था। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत छात्रों से ज्यादा था। जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 80.35 फीसदी था, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.45 फीसदी था।
2018 में ऐसा रहा था 10वीं का परिणाम :
वहीं 2018 में 10वीं की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 26 मार्च के बीच में किया गया था। और 10वीं कक्षा का परिणाम 11 जून, 2018 को जारी किया गया था। 2018 में 10वीं की परीक्षा में 79.86 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। 2018 में छात्राओं का 10वीं की परीक्षा में सफल होने का प्रतिशत 79.95 था। वहीं इस परीक्षा में 79.79 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने आवश्यक हैं।
ये भी पढे़ें : RBSE 10th Result 2020: इन आसान स्टेप्स के माध्यम से देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम

0 Comments