पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
IIT-JEE परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में जानकर आप निश्चित रूप से प्रभावित होंगे। आज हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही टॉपर्स के बारे में। ऐसा कोई भी काम नहीं है जो लड़कियां नहीं कर सकती। हर क्षेत्र में लड़की लड़कों से कंधा मिलाकर चल रही हैं। IIT JEE के बारे में तो आपने सुना ही होगा, JEE यानी कि Joint Entrance Examination, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है और भारत में विभिन्न शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का संचालन NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा हर साल दो बार किया जाता है।
IIT टॉपर्स के बारे में जानने के लिए सभी लोगों में हमेशा उत्सुकता रहती है। लेकिन क्या कभी आपने महिला IIT टॉपर के बारे में जाने की कोशिश की है? हालांकि लड़को की अपेक्षा लड़कियों का टॉपर्स में अनुपात कम है लेकिन फिर भी वो इसमें आगे बढ़ रही हैं। तो आज हम जानेंगे IIT JEE की महिला टॉपर्स के बारे में।
शबनम सहाय, जेईई एडवांस 2019
जेईई एडवांस्ड 2019 की महिला टॉपर भरतनाट्यम में रुचि रखती हैं और प्यानो बजाती हैं। जेईई एडवांस 2019 की परीक्षा में अहमदाबाद, गुजरात की शबनम सहाय लड़कियों में टॉपर थीं। शबनम ने कॉमन रैंक लिस्ट में 10वीं रैंक हासिल की थी। पेपर में 1,61,319 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 38,705 उम्मीदवारों ने JEE (एडवांस्ड) 2019 की परीक्षा पास की थी। कुल योग्य उम्मीदवारों में से 5356 लड़कियां थीं और इन लड़कियों में शबनम सहाय सबसे आगे थीं, जिन्होंने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 10वीं रैंक हासिल की। शबनम ने 372 में से 308 अंक प्राप्त किए थे। शबनम बॉम्बे ज़ोन की महिला ज़ोन टॉपर भी बनीं थीं।
मीनल पारख,जेईई एडवांस 2018
वर्ष 2018 की जेईई एडवांस परीक्षा में 1,60,000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे और इनमें मीनल पारख ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल करने वाली रुड़की ज़ोन की लड़कियों में अव्वल थीं। पारख ने कुल 360 में से 318 अंक हासिल किए। वह कोटा की वाइब्रेंट अकादमी की छात्रा थीं। मीनल का सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेकर सिर्फ बीटेक की डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए बेहतरीन शोध में सहयोग करना भी है।
वृंदा राठी जेईई मेन 2017
महाराष्ट्र से वृंदा राठी लड़कियों के बीच जेईई मेन 2017 की टॉपर (एआईआर 1) के रूप में उभरीं। 71वीं रैंक हासिल कर राठी ने 46,607 महिला उम्मीदवारों को पछाड़ दिया और 360 में से 341 स्कोर हासिल किया। वृंदा के अनुसार, जेईई मेन 2017 की तैयारी 11वीं कक्षा से शुरू हुई। लेकिन, बहुत सारी छात्राओं के विपरीत, उसने परीक्षा पास करने के लिए दिन में 12 से 13 घंटे पढ़ाई करने में कभी विश्वास नहीं किया, बल्कि वह हर रोज़ थोड़ा-थोड़ा पढ़ती थीं। सफलता के लिए उसका मंत्र तनाव मुक्त और अपनी गति से अध्ययन करना था।
अदिति लाधा और सिबाला माधुरी पहली लड़कियां हैं जिन्होंने IIT-JEE (एडवांस्ड) 2013 के टॉप 10 रैंक में स्थान हासिल किया था।
अदिति लाधा, पहली महिला टॉपर, IIT-JEE (एडवांस्ड) 2013
अदिति ने IIT JEE की परीक्षा में इतिहास रचा था। वह पहली ऐसी लड़की थी जो AIR टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पायी थी। दिल्ली जोन की अदिति लाधा ने 360 में से 320 और सिबाला ने 360 में से 314 अंक प्राप्त किए थे और IIT-JEE (एडवांस्ड) 2013 में छठा स्थान हासिल किया था। दो साल कड़ी मेहनत करने के बाद अदिति ने अपने सपनों को हासिल किया। परीक्षा की तैयारी के लिए, वह कोटा, राजस्थान में एक वर्ष से अधिक समय तक अपने परिवार से दूर भी रहीं थीं।
सिबाला लीना माधुरी,IIT-JEE (एडवांस्ड) 2013
अदिति लाधा के साथ-साथ मद्रास जोन की सिबाला लीना माधुरी ने भी ऑल इंडिया रैंक में आठवां स्थान हासिल किया। सिबाला का सफलता मंत्र यह था कि उसने सभी विषयों के लिए समान समय समर्पित किया। सिबाला का मानना था की "जब आप कुछ कर रहे होते हैं, तो अपना 100 प्रतिशत ध्यान केंद्रित करें।"
IIT JEE व NEET इन दोनों परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक है अधिक से अधिक प्रश्नों व प्रैक्टिस सेट को हल करना। जितना ज्यादा आप अभ्यास करते हैं परीक्षा की तैयारी उतनी ही पक्की होती है। छात्रों की इसी जरूरत को ध्यान में रखकर Safalta.com लेकर आया है नीट व जेईई रैंक बूस्टर कोर्स।
इस कोर्स में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी व मेडिकल संस्थान से पास फैकल्टी आपको तैयारी कराएंगे। इस कोर्स में आपको ढेरों मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेशन कराए जाएंगे। साथ ही डाउट क्लीयरिंग सेशन के द्वारा आपके सारे डाउट्स भी क्लीयर किए जाएंगे। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के रैंक बूस्टर कोर्स से और करें नीट जेईई की पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।
50,000 प्रश्नों की प्रैक्टिस से होगी IIT-JEE/NEET में अच्छी रैंकिंग पक्की। 1 नंबर के अंतर से छूट जाते हैं अच्छे कॉलेज। इसलिए ही Safalta.com ने ज्यादा नंबर लाने और विद्यार्थियों की एक्यूरेसी को बढ़ाने के लिए यह रैंक बूस्टर कोर्स डिजाइन किया है। कोर्स की फीस पर आज ही आवेदन करने पर 1500 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए RANK1500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2CBADlx

0 Comments