mpbse: MPBSE 12th result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड क्लास 12 का...

Edited By Ratna Priya | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

एमपी बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2020 (सांकेतिक तस्वीर)एमपी बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2020 (सांकेतिक तस्वीर)
MP Board (MPBSE) class 12 result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आज होने वाली है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। मुख्य वेबसाइट mpbse.nic.in के अलावा अन्य दो आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

एमपी बोर्ड ने बताया है कि आज (27 जुलाई 2020) दोपहर 3 बजे तक क्लास 12 के परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे -

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

इस बार मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद ये लाखों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स एमपी बोर्ड की वेबसाइट्स पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आपको नवभारतटाइम्स.कॉम पर भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : JEE Main 2020: NIT समेत अन्य केंद्रीय इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन आसान, मिली बड़ी राहत

MPBSE class 12 result 2020: कैसे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। लिंक आगे दिया जा रहा है।

होम पेज पर रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।

नया पेज खुलेगा। यहां एमपीबीएसई क्लास 12 एग्जामिनेशन 2020 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

नया पेज खुलेगा। रोल नंबर व अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

MPBSE की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

MP Board result site पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।



Post a Comment

0 Comments