MPBSE declared mp board class 12 result know how to check website other details

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 27 जुलाई यानी सोमवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट को इन वेबसाइट पर देखा जा सकता है- mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in। इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 8.2 लाख छात्रों में हिस्सा लिया था। इसलिए रिजल्ट देखते समय वेबसाइट पर लोड पड़ने की भी संभावना है।

madhya pradesh, result, 12th mp board result 2020, mp board result 2020, 12th result 2020, mp board 12th result date 2020, time table mp board 12th 2020, mp board 10th result 2020, mp board 12th exam 2020, mp board 12th class result 2020, mp board 12th admit card 2020, mp board 12th result 2020 news, mp board 12 result 2020, mp board 12th result 2020 kab aayega, cbse 12th result 2020, m.p board 12th result 2020, mp board 12th result 2020 date and time, mp board 12th results 2020, मध्य प्रदेश, बोर्ड परीक्षाएं, रिजल्ट, मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह इन तीनों वेबसाइट में से किसी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। लेकिन बाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ परीक्षाएं बीच में ही स्थगित करनी पड़ी थीं। इसके बाद स्थगित की गई परीक्षाएं जून महीने में आयोजित की गईं, इस दौरान सोशल डिस्टैंसिग का पूरा पालन किया गया था। छात्र रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें-

  • सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • फिर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
  • छात्र चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आपको बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड ने इससे पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। ये रिजल्ट 4 जुलाई को जारी किया गया था। कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 9.01 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे लेकिन परीक्षा में 8.93 लाख ही बैठे थे। इनमें से 5.60 लाख छात्रों ने परीक्षा पास की है। यानी इस बार का पास प्रतिशत 62.84 फीसदी रहा है। इसके अलावा पांच छात्र टॉप पॉजिशन पर भी रहे हैं।

हरियाणा पोस्टल सर्कल में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन




Post a Comment

0 Comments