एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Jul 2020 02:05 PM IST
ख़बर सुनें
MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार 27 जुलाई को खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड 27 जुलाई को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 'mpbse.nic.in' के माध्यम से देख सकतेे हैं।
बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा पहले ही कर दी है। एमपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम 4 जुलाई को घोषित कर दिये थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 62.84 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा के परिणाम देरी से जारी किये जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण बोर्ड को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। बाकी बची परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक आयोजित की गईं थी।
रिपोर्ट के अनुसार, एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 8.5 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। इन परीक्षाओं को 3,682 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड पीआओ ने कहा कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा।
ऐसे देखें अपना 12वीं कक्षा का परिणाम :

- सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- वहां पर दिए गए 12वीं कक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने होगा
- उम्मीदवार अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

0 Comments