एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
खास बातें
MPBSE MP Board 12th Result 2020 Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE- Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें, परिणाम तय समय पर यानि दोपहर 3 बजे जारी किए गए। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपना परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in है। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम एमपी बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट http://mpresults.nic.in/ पर भी देख सकते हैं। अमर उजाला का ये लाइव ब्लॉग आपको पल--पल की अपडेट दे रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हर छोटी से छोटी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
लाइव अपडेट
03:46 PM, 27-Jul-2020
लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत
MP Board 12th Result 2020: 73.40 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 64.66 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए।
03:37 PM, 27-Jul-2020
वाणिज्य स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची
नाम प्राप्त अंक रोल नंबर
मुफछल अरवीवाला 487 204225208
प्रियांशी यादव 480 204630871
निकिता भार्गव 480 206232272
आंचल जैन 479 206326181
कृतिका भाटी 477 204630965
सचिन पटवारे 477 206825458
समीक्षा मोगरा 475 204334201
चंद्रशेखर लोधी 475 206233513
अमन जैन 475 206526513
प्रियंका पटेल 475 207125241
03:29 PM, 27-Jul-2020
विज्ञान स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची
नाम प्राप्त अंक रोल नंबर
प्रिया 495 204135485
रिंकू बथरा 495 204135489
हरीश कारपेंटर 491 204135500
नरेंद्र कुमार पटेल 489 202239442
साक्षी मिश्रा 487 206728603
आशीष कुशवाह 487 207139477
दिव्यांश ओझा 486 201625475
शीतल कसेरा 485 204333983
हर्षित गौर 485 206235633
03:16 PM, 27-Jul-2020
कला स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची
नाम प्राप्त अंक रोल नंबर
खुशी सिंह 486 203246700
मधुलता 479 207325414
निकिता पाटीदार 476 204230947
रियांशी शाक्यवार 474 206133813
निराली शर्मा 473 201526932
तुषार सचदेव 471 203325776
मनीष कुमार जायसवाल471 203533697
प्रियांशी सोलंकी 471 204437420
मिथलेश परिहार 471 206226069
प्रकाश नायक 469 203425687
03:05 PM, 27-Jul-2020
सबसे पहले देखें परिणाम
सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
03:04 PM, 27-Jul-2020
MP Board 12th Result 2020: नतीजे हुए घोषित
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE- Madhya Pradesh Board of Secondary Education) एमपी बोर्ड ने कक्षा बारहवीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
02:59 PM, 27-Jul-2020
अन्य वेबसाइट पर भी देखें परिणाम
ध्यान दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर बोर्ड ने अन्य वेबसाइट http://results.gov.in/ के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सलाह दी है।
02:55 PM, 27-Jul-2020
3 बजे घोषित होंगे परिणाम
बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर Will be declared on 27/07/2020 at 3:00 PM जानकारी दी है।
02:52 PM, 27-Jul-2020
ये दोनों वेबसाइट आएंगी काम
- http://mpbse.nic.in/
- http://mpresults.nic.in/
02:43 PM, 27-Jul-2020
कुछ ही मिनट बाद जारी होंगे परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 12वीं परीक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हमारे साथ जुड़े रहें।
02:38 PM, 27-Jul-2020
पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग का विकल्प
एमपी बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग का विकल्प भी देगा। लेकिन छात्रों को पहले एमपीबीएसई बोर्ड की अनुमति का इंतजार करना होगा।
02:32 PM, 27-Jul-2020
छात्र दे सकेंगे पूरक परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में जो परीक्षार्थी पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षाओं का विकल्प भी दिया जाएगा। पूरक परीक्षाओं का विवरण बोर्ड द्वारा बाद में तय किया जाएगा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई है।
02:26 PM, 27-Jul-2020
परिणाम जारी होने के बाद प्रिंट आउट संभालकर रखें
MP Board Exam 2020: एक बार 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें और संभालकर रखें।
02:22 PM, 27-Jul-2020
हॉल टिकट के माध्यम से देखें परिणाम
MP Board Result 2020: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने पास हॉल टिकट रखना होगा।
02:14 PM, 27-Jul-2020
MP Board 12th Result 2020: इस साल केवल मुख्य विषयों की हुईं परीक्षा
बता दें कि सरकार ने छात्रों के लिए स्थगित हुई परीक्षाओं के लिए एक परिपत्र जारी किया था। उसके मुताबिक, केवल उन्हीं परीक्षाओं का आयोजन किया गया था जो कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए आवश्यक हैं।
02:10 PM, 27-Jul-2020
MP Board 12th Result 2020: जून के महीने में इन दिनों हुईं परीक्षा
परीक्षा तिथि विषय
9 जून, 2020 हायर मेथमेटिक्स
10, जून, 2020 भूगोल
11 जून, 2020 बायलॉजी (9 से 12 बजे), अर्थशास्त्र (2 से 5 बजे)
12 जून, 2020 व्यावसायिक अर्थशास्त्र (9 से 12 बजे), एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिसरीज (2 से 5 बजे)
13 जून, 2020 राजनीति शास्त्र ( 9 से 5 बजे), शरीर रचना क्रिया-विज्ञान, सटिल लाइफ एंड डिजाइन, द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशननल कोर्स (2 से 5 बजे)
15 जून, 2020 केमिस्ट्री (9 से 12 बजे) विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स ( 2 से 5 बजे)
02:05 PM, 27-Jul-2020
ये है एमपी बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट
12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
01:58 PM, 27-Jul-2020
साल 2018-2017 में पास प्रतिशत
साल 2018 के पास प्रतिशत की बात करें तो दसवीं परीक्षाओं में 66.54 फीसदी छात्र पास हुए थे जबकि 2017 में 49.67 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल 62.84 फीसदी छात्र पास हुए। कुल मिलाकर 2018 का परिणाम अच्छा रहा।
01:53 PM, 27-Jul-2020
साल 2019 में पास प्रतिशत
साल 2019 में, मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में 72.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि कक्षा दसवीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.32 फीसदी था।
01:49 PM, 27-Jul-2020
जानें 2018 के आंकड़े-
साल 2018 में, करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बता दें, उस साल 10वीं में 7.69 लाख और 11.48 लाख 12वीं के छात्र शामिल थे।
01:45 PM, 27-Jul-2020
ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें चेक-
चरण - 1 एममपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
चरण - 2 अब एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण - 4 एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए संभालकर रख लें।
01:40 PM, 27-Jul-2020
MPBSE 12th Result 2020: जून में हुईं 12वीं की परीक्षाएं
MP Board Result 2020: स्थगित हुईं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाओं को मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 9 जून से 15 जून, 2020 तक आयोजित किया गया था।
01:34 PM, 27-Jul-2020
MP Board MPBSE 12th Result 2020: मार्च में शुरू हुईं परीक्षाएं
MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वींं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च से शुरू हुई थीं, लेकिन देश में फैले कोरोना संकट के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा।
01:21 PM, 27-Jul-2020
कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों की संख्या
बता दें कि इस साल MPBSE एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे।
01:18 PM, 27-Jul-2020
MP बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर-
1)- कक्षा 12वीं छात्रों को अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर जाना होगा।
2)- उसके बाद होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3)- क्लिक करते ही आपके सामने दो लिंक खुलेंगे।
MP Board Result 2020 Class 12th - Register Here
4)- यदि आप 12वीं कक्षा के छात्र हैं तो आप दसवीं से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
5)- अब मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। इसके लिए आप एडमिट कार्ड की मदद भी ले सकते हैं।
6)- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
01:10 PM, 27-Jul-2020
MP Board 12th Result 2020: बाद में जारी होगी मार्कशीट
बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड छात्रों के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा की मार्क शीट अलग से जारी करेगा।
01:06 PM, 27-Jul-2020
ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम
ध्यान दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in है।
12:52 PM, 27-Jul-2020
MP Board Results 2020: अभी करें खुद को रजिस्टर
अपना रिजल्ट देखने के लिए माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें।
https://results.amarujala.com/board/board-of-secondary-education-madhya-pradesh/mp-class-12th-results-2020
12:34 PM, 27-Jul-2020
MP Board MPBSE 12th Result 2020 Live Updates: देखें कला, कॉमर्स और विज्ञान के टॉपर्स की लिस्ट
एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स-
- http://mpbse.nic.in/
- http://mpresults.nic.in/

0 Comments