Maharashtra SSC 10th Result: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (एमएसबीएसएचई) ने बुधवार को महाराष्ट्र एसएससी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 93.32 फीसदी रहा है। लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। 10वीं की परीक्षा में 96.99 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 93.90 फीसदी लड़के पास हुए हैं। सबसे ज्यादा 98.77 फीसदी छात्र कोकण क्षेत्र में पास हुए हैं। जबकि औरंगाबाद में सबसे कम 92 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Maharashtra SSC 10th Result 2020, exam results, maharashtra, result, exam, board exams, Maharashtra SSC result, maharashtra 10th class result, maharashra board declared class 10 result, MSBSHE, महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट, महाराष्ट्र, कक्षा 10वीं रिजल्ट, बोर्ड परीक्षाएं

5,50,809 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 3,30,588 छात्र सेकेंड डिवीजन और 80,334 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। जो छात्र महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठे थे, वह आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अगर रिजल्ट देखने में दिक्कत आए तो छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट पर भी देख सकते हैं- Maharashtraeducation.com, examresults.net/maharashtra, mahresult.nic.in। इस खबर में रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, छात्र उनकी मदद ले सकते हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • अब यहां होमपेज पर SSC Examination Result 2020 का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करके लॉगइन करें।
  • फिर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
  • छात्र चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा खबर में रिजल्ट (Maharashtra SSC 10th Result 2020) चेक करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

UBSE 10th-12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक




Post a Comment

0 Comments