ख़बर सुनें
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (MSBSHSE- Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने गुरुवार को हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट यानि HSC कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस साल परीक्षा में 90.66 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बता दें कि बोर्ड पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। छात्र mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। MSBSHSE के अनुसार, 'कुल 14,13,687 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 12,81,712 ने परीक्षा दी।' इस साल फरवरी और अप्रैल में परीक्षा आयोजित की गई थी।
कोरोनाच्या पार्श्वभूमीवर गुणपडताळणी, उत्तरपत्रिका छायांकित प्रती, पुनर्मुल्यांकन व स्थलांतर प्रमाणपत्र यासाठी प्रथमच महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा मंडळाच्या वेबसाईटवरून ऑनलाईन पद्धतीने अर्ज स्वीकारण्यात येणार आहेत.
— Varsha Gaikwad (@VarshaEGaikwad) July 16, 2020
घरी रहा .. सुरक्षित रहा.. @CMOMaharashtra pic.twitter.com/M3IAy2kOwl
राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के ट्वीट के अनुसार, एमएसबीएसएचएसई सत्यापन के लिए अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। दूसरी तरफ परिणाम घोषित होते ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी एचएससी छात्रों को बधाई दी।
For all those who have got their HSC results today - you have done your best and a bright future with a million opportunities awaits you! Remember, there's nothing you can't achieve if you set your mind to it. Best wishes to you all as you cross another milestone in life👏🏼
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 16, 2020


0 Comments