एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:41 PM IST
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कई परीक्षाओं के आवेदन में सुधार की तारीख बढ़ा दी है। नीट (NEET), जेईई (JEE) और नेट( NET) प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन में सुधार की तारीख 20 जुलाई कर दी गई है। अभ्यर्थी अब 20 जुलाई तक इन प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इससे पहले तक आवेदन में सुधार की तारीख 15 जुलाई रखी गई थी जिसे आगे बढ़ाया गया है।
इसके अलावा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE) और इग्नू ओपन मैट 2020 (IGNOU Open MAT) परीक्षा के लिए आवेदन में सुधार की तिथि आगे बढ़ा दी है। अभ्यर्थियों के पास इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए अपने फॉर्म में सुधार करने के तीन दिन बचे हैं।अगर कोई अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए अपने शहर व केंद्र के विकल्प में बदलाव करना चाहता है, तो 20 जुलाई से पहले-पहले हर हाल में कर ले।
इसे भी पढ़ें-WB 12th Results 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें
अगर किसी उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर में दिक्कत है, तो उसमें भी सुधार कर सकता है। गौरतलब है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण इन सभी प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन में देरी हो रही है। कोरोना की वजह से ही एनटीए ने इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए केंद्र व शहर में बदलाव का मौका भी दिया है। इस साल जेईई की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित होगी। जबकि नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-IGNOU TEE: परीक्षाएं फिर हुईं स्थगित, जानें अब कब होंगे एग्जाम

0 Comments