एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:02 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
DUET EXAM 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU- Delhi University) ने 4 से 12 सितंबर तक अपने प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। यह निर्णय शनिवार यानि 18 जुलाई को डीयू प्रवेश समिति द्वारा आयोजित एक बैठक में लिया गया था। बता दें कि अकादमिक परिषद की स्थाई समिति फिर से एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करेगी। ध्यान दें कि अभी DUET 2020 के संचालन के अन्य विवरण के बारे में चर्चा फिर से होगी। इसके लिए बैठक सोमवार, 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए (National Testing Agency, NTA) स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है।
ये भी पढें- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में 75 फीसदी फीस वसूल सकेंगे निजी शिक्षण संस्थान, अदालत ने दी मंजूरी
मुख्य जानकारी-
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने 20 जून को अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- मूल रूप से, प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई थी, जिसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी यानि स्नातक, पीजी यानि परास्नातक, एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
- पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई शाम 5 बजे तक थी।
- डीयू में शनिवार को शाम सात बजे तक यूजी के 4,41,718 पंजीकरण हुए और साथ ही 2,88,900 फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ जमा किए गए।
- वहीं पीजी के 1,66,134 पंजीकरण हुए और 1,32,882 फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ जमा किए गए।
- आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हुई थी और अंतिम तिथि 4 जुलाई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 18 जुलाई किया गया और अब फिर से इसे बढ़ाया गया है।
परीक्षा का तरीका- LAN आधारित CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
परीक्षा का समय - 2 घंटे
प्रश्नों के प्रकार- बहुविकल्पीय प्रश्न
स्कोरिंग - गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग (1 अंक कटेगा)
पेपर का मीडियम - केवल अंग्रेजी
ये भी पढ़ें- 366 विश्वविद्यालय सितंबर में आयोजित कर सकते हैं परीक्षा, यूजीसी ने फाइनल एग्जाम को लेकर दी जानकारी

0 Comments