इस साल सफल होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.76 है। इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 81.98 प्रतिशत रहा। वहीं लड़को का पास प्रतिशत 77.8 प्रतिशत रहा।
ओडिशा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में कोरोना वायरस की वजह से कोई व्यवधान नहीं आया था, क्योंकि बोर्ड ने परीक्षाएं 2 मार्च तक पूरी करा ली थीं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का प्रभाव मूल्यांकन प्रक्रिया पर जरूर पड़ा।
रिपोर्टों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्य भर में 60 से अधिक मूल्यांकन केंद्रों में किया गया था, जहां 2,000 से अधिक वरिष्ठ शिक्षक प्रभारी थे। बोर्ड आमतौर पर मई में परिणाम की घोषणा करता है, लेकिन यह पहली बार है, जब बोर्ड परिणाम जुलाई में घोषित हो रहे हैं, जबकि, कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है।
ओडिशा बोर्ड की कक्षा 12 परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित किया जाएगा, जिसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं को पहले राज्य में रद्द कर दिया गया था। वहीं ओडिशा बोर्ड की 2019 में कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 5,61,079 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 3,97,125 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
ये भी पढे़ें : UK Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर किया ट्वीट, कही ये बात
इन चरणों के माध्यम से देखें ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं कक्षा का परिणाम -
चरण 1 : सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं
चरण 2 : वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्य लिंक पर क्लिक करें
चरण 3 : रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा
चरण 4 : वहां छात्र पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें
चरण 5 : अब छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 6 : इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले कर रख लें।

0 Comments