BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट...

Edited By Ratna Priya | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

ओडिशा बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2020ओडिशा बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2020
BSE Odisha 10th (HSC) result 2020: ओडिशा बोर्ड (Odisha Board) क्लास 10 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर परिणाम जारी कए हैं।

इस बार ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 5.34 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब ये स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं -

bseodisha.nic.in

orissaresults.nic.in

indiaresults.com

ओडिशा बोर्ड रिजल्ट साइट पर लिंक एक्टिव होते ही आप अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में दिए जा रहे लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं। डायरेक्ट लिंक आगे दिया जा रहा है।

टॉपर्स को मिलेंगे ईनाम

ओडिशा बोर्ड 10वीं में टॉप 100 में आने वाले सभी स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री मेधावृति पुरस्कार योजना के तहत 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

परीक्षा में सफल नहीं हो सकने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा कराएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख की घोषणा ओडिशा बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट पर करेगा।

12वीं का रिजल्ट कब

ओडिशा के शिक्षा मंत्री समीर दास ने 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की तारीख के साथ-साथ 12वीं के रिजल्ट की भी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ओडिशा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक की जाएगी।

BSE Odisha की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Odisha Board result site पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।



Post a Comment

0 Comments