ख़बर सुनें
AKTU B.Tech third year Result : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने 27 जुलाई, 2020 को बीटेक तीसरे वर्ष के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूजीसी और शासन के निर्देशों के अनुसार बीटेक तीसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया गया है। एकेटीयू ने परिणाम घोषित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी नई व्यवस्था में परिणाम जारी करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
शासन के निर्देश के अनुसार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीटेक समेत अन्य कोर्स के पहले, दूसरे तथा तीसरे वर्ष के लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों के परिणाम को गत वर्ष के पास प्रतिशत और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
इसी के साथ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को 4 अगस्त से ऑनलाइन क्लाश भी शुरू करने को कहा है।
सितंबर में होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं :
यूजीसी की ओर से फाइनल वर्ष की परीक्षाएं सितंबर माह तक कराने के निर्देश हैं। इसलिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी सितंबर माह में ही मुख्य और बैक परीक्षाएं संपन्न कराएगा। वहीं बीटेक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को एक ही दिन में तीन परीक्षाएं देनी होंगी। वहीं, परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
बीटेक तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने परिणाम वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। #result #aktu @HRDMinistry @AICTE_INDIA @Vineetkansal2 @vpathakin @dpathak0108
— AKTU (@AKTU_Lucknow) July 27, 2020
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।


0 Comments