After Passing High School What Subject A Student Should Take And Study Here You Know -...

आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सामने आया है और परिणाम आने के बाद बच्चों में उत्साह की लहर है। अब बच्चों के सामने एक और चुनौती है और वो ये कि आगे क्या करना है, भविष्य के लिए क्या योजना बनानी है। 

इंटरमीडिएट के बाद बच्चों को वही करना होता है जिसके आधार पर उन्होंने विषय चुने होते हैं लेकिन हाईस्कूल के बाद जीवन की वो सीढ़ी आती है जहां आपको किस राह पर चलना है, ये तय करना होता है। 11वीं में प्रवेश करने से पहले आपको ये देखना होता है कि आपकी रुचि में साइंस में है, आर्ट्स या अकाउंट्स में है।

अगर आपने गलती से गलत स्ट्रीम या विषय चुन लिए होते हैं तो जीवनभर आपके पास पछतावे के अलावा और कुछ नहीं बचता है। इसलिए कभी भी मां-बाप, दोस्त या आस-पड़ोस के दबाव में आकर किसी विषय को ना चुनें, 11वीं कक्षा में वही विषय चुनें जिसमें आपकी रुचि है। 

11वीं में हमेशा वही विषय चुनें जिसमें आप अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, ये काफी मुश्किल काम है लेकिन बातचीत, सलाह-मशवरा से इसका समाधान निकाला जा सकता है। हम यहां आपको तीनों स्ट्रीम की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं कि किस स्ट्रीम में आपके लिए कितनी संभावनाएं खुल सकती हैं...

साइंस स्ट्रीम (विज्ञान क्षेत्र)
अगर आप वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको साइंस स्ट्रीम को चुनना चाहिए। अगर इंजीनियर बनना है तो इसके लिए आपको 11वीं में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) को मूल विषयों के तौर पर चुनना होगा और अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आप पीसीएमबी यानि कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी का चयन कर सकते हैं।

कॉमर्स स्ट्रीम (वाणिज्यिक क्षेत्र)
अगर आप 12वीं के बाद सीए या कंपनी सेक्रेटरी बनने की चाहत रखते हैं तो आपको 11वीं में कॉमर्स लेनी होगी। अकाउंटेंसी, मैनेजमेंट, बैंकिंग, फाइनेंस, निवेश बैंकिंग, टैक्स या वित्तीय सलाहकार में करियर बनाना है तो इस स्ट्रीम के जरिए अपनी 11वींं और 12वीं की पढ़ाई करें।

कॉमर्स स्ट्रीम में आपको अर्थशास्त्र, मैथ्स, बिजनेस स्टडीज और अकाउटेंसी जैसे विषय पढ़ने होंगे और इसी के आधार पर आप उपरोक्त विकल्पों में से किसी एक विकल्प में अपना करियर बना सकते हैं। 

आर्ट्स स्ट्रीम (कला क्षेत्र)
अगर आप वकील, साहित्यकार, राजनेता बनने की चाहत रखते हैं तो आर्ट्स स्ट्रीम आपके लिए एकदम बेहतर है। आर्ट्स लेने पर आपको इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ने का मौका मिलेगा और इसकी विस्तृत जानकारी मिलेगी जो आमतौर पर 11वीं और 12वीं कक्षा में नहीं पढ़ाए जाते।

इसके अलावा देश में और भी कई ऐसे करियर विकल्प हैं जिनके लिए आपको जरूरी नहीं कि विशेष तौर साइंस या कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ना हो। अगर आप पत्रकार बनना चाहते हैं तो इन तीनों में से किसी भी स्ट्रीम की पढ़ाई पर भी बन सकते हैं। 

यही नहीं अगर आपको देश की सेवा करनी है और समाज को बदलना है और आप आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस जैसे करियर भी किसी भी स्ट्रीम में पढ़ाई करके चुन सकते हैं। इसके अलावा देश की सेना या पुलिस में अपना भविष्य देख रहे हैं तो भी किसी भी स्ट्रीम से पढ़ाई कर सकते हैं।

आप दसवीं के बाद सीधा आईटीआई या पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेकर भी प्रोफेशनल कोर्स कर सकते हैं। 

किसी स्ट्रीम को चुनने से पहले इन बातों पर ध्यान जरूर दें



Post a Comment

0 Comments