Up Board Exam 2020 Results Date 10th And 12th Class Copies May Be Completed By May 25 - यूपी...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 May 2020 04:26 PM IST

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

UP Board Exam 2020 Results: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कल यानी 5 मई, 2020 से शुुरू होने वाला है। यह निर्णय शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से लिया गया है। निर्धारित किए गए मूल्यांकन केंद्रों पर विषयवार शिक्षकों को बुलाकर 25 मई तक मूल्यांकन का कार्य पूरा करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को मूल्यांकन शुरू कराने के लिए पत्र लिखा है।

इन कॉपियों को चेक करने के लिए यूपी बोर्ड ने 257 केंद्र बनाएं हैं। इन केंद्रों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान कॉपियों के प्राप्तांकों तथा अवार्ड की गोपनीयता बनी रहे, इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षकों और कर्मचारियों द्वारा मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होने वाले परीक्षकों तथा उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण प्रतिदिन शाम छह बजे तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Board Result 2020
 
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी, 2020 से शुरू हो कर 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में 10वीं कक्षा में लगभग 10 लाख छात्रों ने भाग लिया था। वहीं 12वीं कक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या लगभग 26 लाख थी। इन दोनोंं कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या लगभग 3 करोड़ है।

Post a Comment

0 Comments