Assam Board Hslc, Hs Results In June - जानिए कब आएगा असम बोर्ड के...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 May 2020 04:36 PM IST

ख़बर सुनें

असम बोर्ड का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जून आखिर तक आ सकता है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 30 जून तक जारी किया जा सकता है। 25 मार्च को जब कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहले चरण के लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, उस वक्त असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद का सिर्फ 20 फीसदी की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बचा था। जबकि, 80 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका था।

कॉपियों के जांचने की प्रक्रिया 14 मार्च से ही शुरू हो गई थी। अब काउंसलिंग 10 मई तक कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। बोर्ड का कहना है कि हमें 22 जोन की आंसर शीट मिल गई है और 8 जोन ही बचे हुए हैं। इन आठ जोन की आंसर शीट भी 10 मई तक मिल जाएगी।  ऐसे में जून आखिर तक बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है।

Post a Comment

0 Comments