Edited By M Salahuddin | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
योग्यता
कैंडिडेट जिनके पास आईएमसीसी 1970/एचसीसी 1973 एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक मान्यता प्राप्त बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएसएमएस/बीएचएमएस/ग्रेडेड बीएचएमएस की डिग्री है या फिर प्रोविजनल बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएसएमएस/बीएचएमएस/ग्रेडेड बीएचएमएस पास सर्टिफिकेट है और इंटर्नशिप पूरी की है या करने वाले हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वे कैंडिडेट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिनके पास सीसीआईएम/सीसीएच/राज्य बोर्ड/यूनिवर्सिटी/डीम्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया हुआ पर्मानेंट या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है।
आवेदन शुल्क
* सामान्य, अनराक्षित और ओबीसी गैर क्रीमी लेयर के कैंडिडेट्स को 2,500 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे।
* आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 2,250 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे।
* अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स को 1,750 रुपये देने होंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
2. PROCEED TO APPLY ONLINE AIAPGET-2020 पर क्लिक करें
3. ईमेल आईडी, मोबाइल और अन्य पर्सनल इन्फर्मेशन डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
4. फिर ऑनलाइन ऐप्लिकेशन फॉर्म भरें और अपना ऐप्लिकेशन नंबर नोट कर लें
5. अपनी स्कैन की हुई फोटोग्राफ और सिग्नेचर की तस्वीर अपलोड करें
6. ऐप्लिकेशन फीस का भुगतान करें

0 Comments